शहर में अवैध आटो स्टैंड, सडक़ों पर सवारी वाहनों का कब्जा होने से जगह-जगह जाम
Aug 05 2022
ग्वालियर। शहर में अवैध आटो स्टैंड, दिनभर सवारी वाहनों का कब्जा- यह दो बड़े कारण हैं, जिनकी वजह से सडक़ों पर जगह-जगह जाम लग रहा है। सुबह से शाम तक इन कारणों की वजह से जाम लगता है, आम लोग परेशान होते हैं लेकिन ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम और परिवहन विभाग के जिम्मेदार अफसर मूक दर्शक बने हुए हैं।
कंपू तिराहा- कंपू तिराहा इलाके में लेफ्ट टर्न पर ही अवैध आटो स्टैंड है। यहां अवैध रूप से आटो खड़े होते हैं, साथ ही जगह-जगह सवारी वाहन खड़े होते हैं। बिना स्टापेज के भी यहां वाहन खड़े रहते हैं। इसलिए यहां जाम लगता है। सामने ही ट्रैफिक पुलिस का पाइंट रहता है, लेकिन ट्रैफिक पुलिस के जवान कोई कार्रवाई नहीं करते।
माधौगंज चौराह- माधौगंज चौराहे पर आधी से ज्यादा सडक़ पर अवैध रूप से आटो खड़े रहते हैं। यहां सुबह से रात 10 बजे तक आटो की वजह से जाम के हालात रहते हैं, लेकिन न तो माधौगंज थाने की पुलिस कार्रवाई करती है और न ही ट्रैफिक पुलिस। इस कारण यहां पूरे दिन लोग परेशान होते हैं।
शिंदे की छावनी- शिंदे की छावनी से रामदास घाटी की ओर जाने वाले मार्ग पर आधी सडक़ अवैध रूप से खड़े होने वाले सवारी वाहनों की वजह से घिरी रहती है। यहां से कुछ समय पहले ही आटो स्टैंड हटवाया गया, लेकिन अब फिर से यहां आटो और टेंपो खड़े रहते हैं।
ट्रैफिक बिगाड़ रहे सवारी वाहनों पर कार्रवाई के लिए सबसे पहले ट्रैफिक पुलिस जिम्मेदार हैं। ट्रैफिक को इन पर कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन ट्रैफिक पुलिस नगर निगम की जिम्मेदारी बताती है। नगर निगम के अफसर इसे ट्रैफिक पुलिस की जिम्मेदारी बताते हैं। वहीं परिवहन विभाग का अमले पर भी कार्रवाई की जिम्मेदारी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









