ट्रेन से कटकर युवती की मौत

Aug 04 2022

ग्वालियर।  गुरुवार को रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर एक युवती की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए भेज कर मर्ग कायम कर लिया है। 
जानकारी के मुताबिक विश्व विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के नो गांव में रहने वाली नेहा अहिरवार पुत्री नारायण अहिरवार का रेलवे ट्रैक पर शब मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने जांच पड़ताल करके युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है की युवती किसी दुर्घटना का शिकार हुई है या उसने आत्महत्या की है।