राष्ट्रीय गौरव के साथ निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों को लेकर बैठक अयोजित

Aug 04 2022

ग्वालियर। मध्यप्रदेश पत्रकार संघ और प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वाधान में 7 अगस्त को राष्ट्रीय गौरव के साथ तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा की तैयारियों के संबंध में एक आवश्यक बैठक प्रेस क्लब पर आयोजित की गई। बैठक में तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा करते सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। तिरंगा यात्रा में शहर के पत्रकार, साहित्यकार, मीडियाकर्मी, फोटो जर्नलिस्ट आदि शामिल होगे। तिरंगा यात्रा 7 अगस्त 2022 शाम 3 बजे प्रेस क्लब भवन से शुरू होकर फूलबाग, एमएलवी रोड, पड़ाव होते हुए वापस प्रेस क्लब पहुंचेगी, जहां तिरंगा यात्रा का समापन होगा। 
बैठक में राजेश शर्मा, सुरेंद्र माथुर, डाक्टर सुरेश सम्राट, बच्चन बिहारी, बृजमोहन शर्मा, दीपक तोमर, गोपाल त्यागी, रवि उपाध्याय, हरीश दुवे, आनंद त्रिवेदी, सुरेंद्र श्रीवास्तव, प्रमोद शिंदे,अयुव खान सहित अन्य पत्रकार मौजूद थे।