हिन्दू महासभा ने एसएसपी को तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

Aug 04 2022

ग्वालियर। अखिल भारत हिन्दू महासभा के लोकेश शर्मा एवं मोहन सिंह बघेले ने बताया है कि एसएसपी अमित सांघी, एडीशनल एसपी श्रीमती मृगाकी डेका को अखिल भारत हिन्दू महासभा ग्वालियर ने तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि हिन्दुओं के त्यौहारों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की जाए। गणेश चतुर्थी पर होने वाले कार्यक्रमों में बीस फुट ऊंची प्रतिमा निकालने की अनुमति दी जाए। चार मंजिला ताजियों के साथ डीजे साउंड सिस्टम पर रोक लगाने, मस्जिदों पर माइक रात्रि दस बजे से छह बजे तक न्यायालय के आदेश का पालन करने, गेंडे वाली सड़क पर शरारती तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग को लेकर 
ज्ञापन देने वालों में डॉ जयवीर भारद्वाज, बंटी गुर्जर, पवन माहौर, आनंद माहौर, राहुल गुप्ता, नरेश बाथम, निहाल सिंह सिरोजिया, किशोर माहौर, मुकेश प्रजापति, गोलू करण, सौरभ परिहार, बंटी कुशवाह, विष्णु कुशवाह, पवन, रिंकू बाथम सहित अनेकों उपस्थित थे।