किलकारी हॉस्पिटल में स्तनपान सप्ताह मनाया

Aug 04 2022

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ एवं रोटरी क्लब ग्वालियर महानगर के द्वारा किलकारी हॉस्पिटल नई सड़क पर स्तनपान सप्ताह मनाया गया। जिस के मुख्य अतिथि अभय चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि सचिन जैन उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन डॉ राहुल ने किया एवं स्तनपान की जानकारी दी। डॉक्टर गोपाल सिंह रजक ने बताया है कि मां का दूध सर्वश्रेष्ठ होता है। मां के दूध पिलाने से बच्चों में यूनिटी क्षमता बढ़ती है, और रोगों से लडऩे की क्षमता मां के दूध में रहती है। एवं डॉक्टर प्रकाश वीर आर्य ने बच्चों को निपल से दूध ना पिलाएं, और मां को अपना भी ख्याल रखना चाहिए। मां को स्तनपान करते समय हरी साग सब्जी खाना चाहिए। और बच्चों को 6 महीने तक लगातार मां का दूध पिलाना चाहिए।