पंजाबी परिषद ने विजयालक्ष्मी सूरी को दी श्रद्धांजलि
Aug 04 2022
ग्वालियर। पंजाबी परिषद चंबल संभाग की महिला अध्यक्ष एवं पंजाबी महिला मंडल डबरा की अध्यक्ष विजयालक्ष्मी सूरी के निधन से सभी संगठनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। श्रीमती सूरी पंजाबी परिषद चंबल संभाग की महिला अध्यक्ष के साथ-साथ पंजाबी महिला मंडल डबरा की अध्यक्ष के साथ शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ी रही। जहां उन्होंने समय-समय पर महिलाओं के सुरक्षा एवं सीखने हेतु कई प्रशिक्षण शिविरलगाएं। इससे महिलाओं ने आत्मरक्षा के गुण सीखें तो वही पंजाबी परिषदं चंबल संभाग को अपनी सेवाएं देकर मजबूत बनाया।
श्रद्धांजलि सभा में शहर एवं चंबल संभाग के सामाजिक संगठनों एवं समाज की समस्त बिरादरीओ के प्रमुखों ने भावभीनी श्रद्धांजलि पुष्पांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि देने वालों में अशोक सहगल, पूरनचंद खत्री, मिलापचंद, हरवंश जुनेजा, कन्हैया लाल आनंद, मोहनलाल अरोरा, अशोक मारवा, मधु भारद्वाज, हरीश साहनी, दुष्यंत सहानी, कुलबीर भारद्वाज, जीके सूरी, सतीश आहुजा, अविनाश ग्रोवर, प्रतिभा रैली, बबीता डाबर, बलवंत मदान, प्रमोद पहावा, जगदीश अरोरा, प्रेम अरोरा, मुकेश सहानी, अनिल गांधी, सुरेंद्र कोहली, सुशील सचदेवा, धर्मपाल शर्मा, आनंद कुमार आनंद, मीडिया प्रभारी राजू पंडित व सामाजिक संगठनों ने श्रीमती विजयलक्ष्मी सूरी को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









