2 किलो बजनी सोने के आभूषण के साथ दो को पकड़ा

Aug 04 2022

ग्वालियर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था मे दिखाई दिए जिनको रोक कर पूछताछ की गई। जिसमें उन्होंने बताया कि वे दोनों दो किलो बजनी सोने के आभूषणों को लेकर शताब्दी एक्सप्रेस द्वारा ग्वालियर से दिल्ली जा रहे थे। दोनों यात्रियों को मय सोने के आभूषणों के जीआरपी ग्वालियर को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया। 
पकड़े गए दोनों यात्रियों की पहचान अभिजीत माइती पुत्र परेश माइती उम्र- 43 वर्ष निवासी- करोल बाग, नई दिल्ली। बाँकेश दोलाई पुत्र शंकर दोलाई उम्र- 31 वर्ष है। दोनों यात्रियों को मय सोने के आभूषणों के जीआरपी ग्वालियर को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया।