मुझे पहले लगा दो टीका, काम पर जाना है
Aug 03 2022
ग्वालियर। कोरोना के एक बार फिर बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब जिलेवासियों को भी समझ आ गया है कि कोरोना संक्रमण से बचाव का एक मात्र तरीका कोरोना वैक्सीन ही है। कोरोना टीकाकरण के लिए बुधवार को आयोजित दूसरे महाभियान के तहत शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के वैक्सीन सेंटरों पर लोग परिजनों के साथ बूंदाबांदी के बीच वैक्सीन लगवाने के लिए सुबह से ही सेंटरों पर जा पहुंचे। कई सेंटरों पर लोग लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते भी दिखे। वहीं कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि कोविड का खात्मा करने के लिए जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाकर स्वयं व परिजनों का इस बीमारी से बचाव करना सबकी जिम्मेदारी है।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. राम कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले में बुधवार को आयोजित दूसरे वैक्सीनेशन अभियान को गति देने के लिए शहर में दो सौ व ग्रामीण क्षेत्रों में डेढ़ सौ सेंटरों पर वैक्सीन को पहला व दुसरा डोज के साथ ही दोनों टीके लिए जिन लोगों को छह महीने हो चुके है उन्हें इन सभी सेंटरों पर सुबह नौ से सायं पांच बजे तक मुफ्त वैक्सीन की डोज लगाई गई।
डॉक्टर गुप्ता ने बताया कि शहर में नगर निगम के स्थित सभी 23 क्षेत्रीय कार्यालयों के साथ ही दो दर्जन निजी अस्पताल 34 शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में ,103 शहरी आंगनबाड़ी केन्द्रों में एवं 12 अन्य चिह्नित संस्थाओं में कोविड टीकाकरण लगाने की सुविधा बुधवार सुबह नो बजे से शाम पांच बजे तक उपलब्ध रही।
अंत में डॉ. गुप्ता ने बताया कि जिले में अभी तक 17 लाख 84 हजार 496 लोगों को पहली डोज, 16 लाख 65 हजार 803 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज व अभी तक 1 लाख 25 हजार 404 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाया है। जबकि बूस्टर का डोज लगभग बारह लाख लोगों को और लगाया जाना है। डोज लगवाने के लिए मोबाइल नंबर या आधार कार्ड ले जाना आवश्यक है। ऑनलाइन स्लाट बुक कर के या फिर सीधे टीकाकरण सत्र पर जा कर भी वैक्सिनेशन करवाया जा सकता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









