आजादी का अमृत महोत्सव 13 अगस्त से 15 अगस्त तक, इन्द्ररगंज चौराहे को तिरंगा थीम पर सजाया गया

Aug 03 2022

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवम संरचना समिति के  के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित प्रत्येक बर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के दो दिन पूर्व ग्वालियर की एक शाम राष्ट्र्र के नाम का देशभक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक आयोजन 13 अगस्त को शाम 6  बजे से इंदरगंज चौराहे पर किया जाएगा। इस आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय कट्टल ने बताया कि इस बार आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान तीन दिवसीय आयोजन आयोजित किए जायेंगे। 
सांस्कृतिक आयोजन में प्रतिभागी को देश भक्ति गाने पर डांस की प्रस्तुति देनी होगी। इसमें प्रतिभागी एकल नृत्य, युगल नृत्य, समूह नृत्य की प्रस्तुति मंच से दे सकते हैं। संजय क_ल ने बताया की इस आयोजन को भव्यता प्रदान करने हेतु एक आयोजन समिति बनाई गई है। इसमें डाक्टर मनीष रस्तोगी, दीपक अग्रवाल, अशोक जैन, राजेश त्रिपाठी, धर्मेन्द्र सारस्वत, धीरज गोयल रहेंगे। इस देशभक्ति के आयोजन के दौरान सम्पूर्ण इंदरगंज चौराहे को तिरंगा थीम पर सजाया गया है। देशभक्ति के इस  सांस्कृतिक आयोजन में जो भी भाग लेना चाहते हैं। वो अपनी प्रस्तुति अच्छे से तैयार कर लें और गाने के साथ ही अपना नाम रजिस्ट्रेशन कराएं, आयोजन में प्रतिभागी को सम्पूर्ण ड्रेसअप में मंच से प्रर्दशन करना होगा, और अपने अपने देशभक्ति गीतों की पेनड्राइव साथ में लाना होगा, आयोजन में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन अलोहा अबेकस सेंटर पटेल नगर सिटी सेंटर,  सम्पर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संजय क_ल 9302093300, अशोक जैन 8889219871, राजेश त्रिपाठी  9926455881 पर सम्पर्क कर सकते हैं। आयोजन समिति के दीपक अग्रवाल ने बताया आयोजन पूर्णत: नि:शुल्क रखा गया है और भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवम् स्मृति चिन्ह प्रदान किए जायेंगे।