वर्षा की भेंट चढ़ा पौधारोपण अभियान, बच्चों को पैदल लेकर आए
Aug 03 2022
ग्वालियर। जडेरूआ बांध स्थित पार्क में बुधवार को पौधारोपण का महाभियान का आयोजन किया गया था। हालांकि यह कार्यक्रम वर्षा की भेंट चढ़ गया है। इस आयोजन में सीएम शिवराज सिंह के उद्बोधन के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी, लेकिन पूरी योजना वर्षा के कारण फेल हो गई। ऐसे में कार्यक्रम पूरी तरह से औपचारिकता बनकर रह गया। अधिकारियों का पूरा फोकस केवल स्टेज के कार्यक्रम पर था, जबकि शिक्षक भी केवल बच्चों के साथ फोटो खींचकर वायुदूत एप पर अपलोड करने में व्यस्त थे।
इस दौरान आयोजन स्थल पर भारी गड़बडिय़ां दिखाई दीं। बच्चों ने तिरंगा ध्वज हाथों में ले रखा था, लेकिन कुछ लोगों ने तिरंगा उल्टा पकड़ा हुआ था। वहीं मंच पर भी तिरंगे को फोल्ड करके रखने की जगह यूं ही रख दिया गया था। कुछ बच्चे तो तिरंगे को गले में गमछे की तरह लपेटकर घूम रहे थे, जब फोटो खींचते देखा तो शिक्षकों के कहने पर बच्चों ने जेब में रख लिया। इतना ही नहीं स्कूल संचालकों ने बच्चों को लाने ले जाने के लिए वाहनों तक की व्यवस्था नहीं थी। आयोजन स्थल से लौटते समय बच्चे पैदल ही स्कूल की तरफ जाते दिखाई दिए।
आयोजन स्थल पर पहले से गड्ढे खोदकर रखे गए थे, जिसमें बच्चों को पौधे लगाने थे। इसके लिए शासकीय एवं निजी स्कूलों के बच्चों को बुलाया गया था। करीब एक हजार से अधिक बच्चे यहां पहुंचे थे। खास बात ये है कि अधिकारियों एवं शिक्षकों के ध्यान नहीं देने के कारण बच्चों ने भी एक ही गड्डे में दो-तीन पौधे रखकर फोटो खिंचवा लिए। शिक्षकों ने फोटो वायुदूत एप पर अपलोड कर अपनी ड्यूटी पूरी कर ली। इतना ही नहीं जब सीएम का उद्बोधन शुरू हुआ तो बच्चों को लेकर शिक्षक वापस स्कूल की तरफ लौटने लगे। इस दौरान कुछ बच्चे हाथ में उल्टा तिरंग ध्वज लिए खड़े दिखाई दिए, लेकिन किसी ने उनको टोकना तक जरूरी नहीं समझा।
शासकीय माध्यमिक विद्यालय मुरार घासमंडी के एक विद्यार्थी ने स्कूल की तरफ लौटते समय हाथ में दो तिरंगे ध्वज ले रखे थे। उसने इन ध्वज को बांधकर गले में गमछे की तरह डाल रखा था, फिर हाथ में लेकर लहराने लगा। जब फोटो खींचते देखा तो शिक्षक ने उसे फटकार लगाई, इसके बाद छात्र ने राष्ट्रीय ध्वज को गुड़ीमुड़ी करके जेब में ठूंस लिया। मंचासीन अतिथियों के सामने टेबल पर बहुत सारे राष्ट्रीय ध्वज रखे हुए थे। इनको फोल्ड करने की जगह ऐसे ही पटक दिया गया था।
आयोजन स्थल पर संभागीय आयुक्त आशीष सक्सेना, कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, निगमायुक्त किशोर कान्याल सहित तमाम अधिकारी एवं धर्मगुरू मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









