चचिया ससुर ने बहु से किया रेप, पति ने शर्म में लगाई थी फांसी,,आरोपी गिरफ्तार
Aug 03 2022
ग्वालियर। पत्नी से दुष्कर्म के बाद दुखी पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना 3 जुलाई की थी पति की मौत की मौत के बाद महिला डर गई थी। अब तक वह खामोश रही, लेकिन उसे अंदर ही अंदर पति की मौत का दर्द सता रहा था। जिसके बाद उसने अपने मां-पिता को सारी बात बताई। अब महिला पुलिस के पास पहुंची है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ एफइआईआर दर्ज कर ली है। दुष्कर्म करने वाला पड़ोसी है और महिला का पति उसे चाचा कहता था। इसी बात का उसे दुख था।
महाराजपुरा के चकरायपुरा निवासी 25 वर्षीय महिला ने शिकायत की है कि तीन जुलाई को उसका पति किसी काम से बाहर गया था और वह घर पर अकेली थी। उसे अकेला देखकर पास ही रहने वाला मुकीम खान पुत्र घसीट राम छत के रास्ते उसके कमरे में पहुंचा। मुकीम को उसका पति चाचा कहता था। आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जिस समय आरोपी वारदात को अंजाम दे रहा था, उसी समय महिला का पति घर आ गया। इस दौरान आरोपी से झगड़ा भी हुआ। बेईज्जती महसूस करने पर पीडि़त महिला अपने मायके चली आई और अगले दिन सुबह जब वह घर वापस आई तो पता चला कि उसके पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पति ने दुष्कर्म की घटना से दुखी होकर अपना जीवन समाप्त किया है। पति की मौत के बाद वह सदमें में आ गई थी। सदमें की वजह से उसके पिता उसे अपने साथ ले गए थे।
29 दिन बाद सदमा से बाहर आई पहुंची थाने
घटना के बाद सदमे में आई महिला को अपने दो बच्चे जो 6 साल और 4 साल के हैं उनकी चिंता थी। आरोपी पति की मौत के बाद भी धमका रहा था। जिसके बाद पीडि़ता ने अपने पिता को पूरी घटना से अवगत कराया। पिता उसे लेकर ससुराल पहुंचे और वहां ससुराल पक्ष को मामले से अवगत कराया। सभी लोग महिला को लेकर महाराजपुरा थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व धमकाने का मामला दर्ज कर लिया है।
सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया ने बताया कि थाने आकर एक विवाहिता ने शिकायत की थी कि घर में घुस कर पड़ोसी ने उसका मुंह बंद करके उसके साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी को उसका पति चाचा कहता था। महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









