राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त ने सम्पूर्ण भारत वर्ष में पहचान बनाई- सतीश सिकरवार

Aug 03 2022

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवम संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती समारोह पर आठ दिवसीय विभिन्न सांस्कृतिक एवम् रचनात्मक कार्य आयोजित किये जा रहे थे। बुधवार 3 अगस्त को आयोजन के अंतिम दिन राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती पर जिंसीनाला नंबर 2 पर माल्यार्पण कर उन्हें याद  किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लश्कर पूर्व विधायक सतीश सिंह सिकरवार उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि रमेश अग्रवाल पूर्व विधायक, धनश्याम पिरोनिया पूर्व विधायक, सुरेश गुप्ता, संजय क_ल, पार्षद अंकित क_ल, बावूलाल चौरसिया, डॉ मनीष रस्तोगी, धीरज गोयल, अशोक जैन, शिवम गुप्ता, गोविन्द मंगल आदि उपस्थित थे।