माहौर ग्वार्रे वैश्य महिला मंडल का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

Aug 03 2022

ग्वालियर। अखिल भारतीय माहौर ग्वार्रे वैश्य के तत्वाधान में महानगर  लश्कर ग्वालियर मुरार की महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें महिलाओं का कैटवॉक हाउजी एवं सरप्राइस गेम रखे गए, जिसमें महिलाओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी श्रीमती मुन्नी बांदिल, विशेष अतिथि श्रीमती मंजू, तथा श्रीमती रितु बांदेल थी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती आशा गोयल ने की, संचालन श्रीमती मंजू गोयल, आभार श्रीमती विनीता गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी अतिथियों द्वारा महाराजा महासेन के चित्र पर माल्यार्पण कर महाराजा महासेन की आरती की गई। इसके बाद समाज की महिलाओं ने समाज को आगे कैसे लाएं इस विषय पर अपने अपने विचार रखें। कार्यक्रमों में कैटवाक में किरण गुप्ता, सरप्राइस गेम पिंकी गुप्ता विनर रही। वही अतिथियों का स्वागत सीमा बंसल, रेखा बांदेल, रजनी, ममता, सुधा बांदेल, जागृति, प्रीति, शशि ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंजू गुप्ता, पूनम गुप्ता, बसंती देवी सहित समाज की अनेक महिलाएं उपस्थित थी।