सहकारिता निरीक्षक 15 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा

Aug 03 2022

ग्वालियर। ग्वालियर की लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार को एक सहकारिता निरीक्षक केशव सिंह टंडन को उपायुक्त सहकारिता संभाग कार्यालय में 15 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों पकडा है। लोकायुक्त पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर सिंह ने बताया कि आवेदक अल्ताफ पुत्र फारूक खान निवासी पिछोर डबरा ने शिकायत की कि आरोपी केशव सिंह टंडन द्वारा उसकी पुर्न ज्वाइन को लेकर 20 हजार रूपये की रिश्वत मांगी गई थी। बुधवार को जिला उपायुक्त सहकारिता कार्यालय में जैसे ही आरोपी को 15 हजार रूपये दिए वैसे ही पास खडी लोकायुक्त की टीम ने आरोपी केशव को धर दबोचा।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लोकायुक्त टीम आरोपी केशव सिंह टंडन के विरूद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।