काव्य पाठ एवम राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त सम्मान समारोह आयोजित हुआ

Aug 02 2022

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवम संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती समारोह पर आठ दिवसीय विभिन्न सांस्कृतिक एवम् रचनात्मक कार्य आयोजित किये जा रहे थे। आज सातवें दिन काव्य पाठ एवम राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त सम्मान समारोह आयोजित किया गया। आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि आज राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती की पूर्व संध्या पर काव्य पाठ एवम राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस आयोजन में 12 कवि एवम् कवियत्रीयो को राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त सम्मान से सम्मानित किया गया और सभी कवियों ने काव्य पाठ के माध्यम से गुप्त जी को याद किया।
आयोजन में मुख्य अतिथि धनश्याम पिरोनिया भांडेर पूर्व विधायक विशिष्ट अतिथि सुरेश गुप्ता दादा अध्यक्षता संजय क_ल ने की। इस अवसर पर सर्व प्रथम राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। 
इस अवसर पर साजन ग्वालियरी, रविन्द्र रवि, अमित चितवन, अर्चना अर्पण, मुक्ता सिकरवार, डाक्टर ज्योत्सना सिंह, डाक्टर भावना चौपड़ा, देवेन्द्र राही, अनुराग श्रीवास्तव,नयन किशोर श्रीवास्तव, मंजुलता आर्य, प्रतिभा दुबे को राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त सम्मान से सम्मानित किया गया।