विवाहिता फांसी पर झूली, परिजनों का हत्या का आरोप

Aug 02 2022

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने किन्ही कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। हजीरा थाना प्रभारी मनीष धाकड़ से मिली जानकारी के मुताबिक हजीरा स्थित शारदा विहार कालोनी में रहने वाली संध्या पाल ने किन्ही कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों ने जब उसे फांसी पर लटका देखा तो सभी दंग रह गए तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। 
सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस के समक्ष ससुरालीजनों पर प्रताडऩा का आरोप लगाया। मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि पांच-छ: साल पहले संध्या का विवाह हुआ था और शादी के एक साल बाद से ही उसे ससुरालीजन प्रताडि़त करने लगे। ससुरालीजनों की प्रताडऩासे तंग आकर ही उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है।