निर्दलीय पार्षद सुनीता कुशवाह ने कांग्रेस की सदस्यता ली
Aug 02 2022
ग्वालियर। धीरे-धीरे कांग्रेस निर्दलीयों को अपने पाले में लाने में जुटी हुई है। मंगलवार को वार्ड 33 से निर्दलीय पार्षद सुनीता अरुण कुशवाह ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता ली। इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ.देवेन्द्र शर्मा ने श्रीमती सुनीता कुशवाह को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। सदस्यता के मौके पर नव निर्वाचित मेयर डॉ. शोभा सतीश सिकरवार, विधायक सतीश सिकरवार, कांग्रेस प्रदेश सचिव सुनील शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता मौजूद रहे। सुनीता कुशवाह के कांग्रेस में जाने के साथ ही कांग्रेस के पार्षदों की संया 29 हो गई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









