गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय का स्थापना दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया

Aug 02 2022

ग्वालियर। गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय का स्थापना दिवस महाविद्यालय परिसर में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम संभाग आयुक्त आशीष सक्सेना एवं पूर्व अधिष्ठाता डॉ. शैला सप्रे ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रथम अधिष्ठाता  डॉ. भागवत सहाय की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
इसके पश्चात पूर्व संचालक डॉ. एमके गुप्ता, डॉ. एसआर अग्रवाल, डॉ. अमृता मेहरोत्रा, डॉ. वीना अग्रवाल, डॉ. भारत जैन, डॉ. समीर गुप्ता ने डॉ.भागवत सहाय की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में आने वाले सभी चिकित्सकों का डॉ. अक्षय निगम एवं संयुक्त संचालक डॉ. आरके एस धाकड़ का स्वागत किया एवं आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में आईएमए अध्यक्ष डॉ. प्रियम्वदा भसीन, डॉ. पुरेंद्र भसीन, डॉ. एएस भल्ला, डॉ. बीआर श्रीवास्तव, डॉ. वीपी मिड्ढा, डॉ. वीरा लोहिया, डॉ. आरएलएस सेंगर, डॉ. एसके शर्मा, डॉ. राज लक्ष्मी शर्मा, डॉ. केएस मंगल, डॉ. जेएस सिकरवार एवं अन्य वरिष्ठ चिकित्सक शामिल हुए। जूनियर डॉक्टर्स द्वारा इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। महाविद्यालय के सेलिब्रेशन चेयरपर्सन डॉ. अविनाश शर्मा ने पधारे सभी चिकित्सकों का कार्यक्रम सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया।