एसएसपी सांघी ने सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी व कर्मियों को भावभीनी विदाई दी

Aug 02 2022

ग्वालियर। पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी द्वारा विदाई दी गई। इस मौके पर एएसपी मुख्यालय उमेश द्विवेदी के साथ समस्त कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहा।
पुलिस कन्ट्रोल रूम सभागार में पुलिस सेवा से सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के लिये विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को स्मृतिचिन्ह, शॉल व नारियलभेंट कर उनके बेहतर स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना की और सभी से कहा की वह स्वयं व परिवार को कोरोना के संक्रमण से बचाए रखें। एसएसपी ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से नौकरी के दौरान उनके अनुभवों को भी साझा किया। इस अवसर पर एसएसपी सांघी ने सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मियों से उनके भविष्य के कार्यकलापों के बारे में जाना तथा उनको सेवानिवृत्त उपरांत स्वयं को सामाजिककार्यो में व्यस्त करने की सलाह दी जिससेअभीतक रही व्यस्तता की दिनचर्या से बाहरनिकलने में मददमिलेगी। कार्यक्रम के समापन पर एसएसपी सांघी ने सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी एंव कर्मचारियों से उनकी सेवाकाल के दौरान किये गये कार्यो की जानकारी ली साथ ही उनके द्वारा किये गये कार्यो की सराहना कीगई।
वीरेन्द्र सिंह तोमर, शंकर रामभगत, विश्वनाथ उपाध्याय, सुरेन्द्र पाल कुशवाह, अनार सिंह यादव, अरविन्द कुशवाह, हसन मोहम्मद, केषव सिंह कौरव, राम प्रकाश साहू आदि पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण सेवानिवृत्त  हुए।