महिलाओं की बच्चेदानी के कैंसर की प्रारंभिक जांच शिविर संपन्न

Aug 02 2022

ग्वालियर। फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ग्वालियर ब्रांच संस्था की शाखा प्रबंधक श्रीमती नीलम दीक्षितके मार्गदर्शन में जमाहर उप स्वास्थ्य केंद्र पर महिलाओं को कैंसर स्क्रीनिंग कल्पोस्कोपी की जॉच नि:शुल्क की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जमाहर उप स्वास्थ्य की प्रभारी श्रीमती मिथलेश पटेरिया उपस्थित थी। उन्होंने सभी को स्तनपान पर जानकारी दी व स्तनपान से बच्चों को होने वाले लाभ व बीमारियों से बचने के बारे में बताया।
कार्यक्रम में अच्छेंद्र सिंह कुशवाह ने सभी को महिला स्वास्थ्य एवं कल्पोस्कोपी जॉच के बारे में विस्तार से समझाया एवं इसके फायदे पर जानकारी दी। स्टाफ नर्स श्रीमती अरुणा राजपूत द्वारा सभी को गर्भवती महिलाओं को आयरन एवं कैल्शियम दवा के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया। संस्था की ओर कु. रानी नरवरिया द्वारा सभी महिलाओं की कल्पोस्कोपी की जॉच की गई।
शिविर को सफल बनाने में क्षेत्रीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता एवं दीपा सेंगर, मुस्कान रावत, भारती पाल, शिविर के माध्यम से कुल 15 महिलाओं की जॉच की गई। कार्यक्रम के अंत में संस्था के अच्छेंद्र सिंह कुशवाह द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया।