हनीट्रैप में फसाकर कपड़ा व्यापारी से लाखों रूपये ऐंठने वाले गिरोह की महिला सहित चार सदस्य गिरफ्तार
Aug 02 2022
ग्वालियर। व्हाट्सएप के माध्यम से कॉल कर अश्लील वीडियो बनाकर लोगों को ब्लेकमेल करने संबंधी सूचनाएं एसएसपी अमित सांघी को लगातार प्राप्त हो रही थी। इसी क्रम में एसएसपी अमित सांघी को सूचना प्राप्त हुई कि फरियादी नरेन्द्र जैन निवासी नरवर जिला शिवपुरी से अश्लील वीडियो बनाकर ब्लेकमेल कर लाखों रूपये ठगने वाले गिरोह के सदस्य थाना कम्पू स्थित गोल्डन ब्लेज होटल के रूम नम्बर 304 में ठहरे हुए हैं। उक्त सूचना पर एसएसपी अमित सांघी द्वारा एएसपी मृगाखी डेका, एएसपी अपराध राजेश डण्डोतिया को क्राईम ब्रांच तथा थाना कम्पू पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर उक्त हनीट्रैप के मामले में ब्लेकमेल करने वाले गिरोह की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
सीएसपी इन्दरगंज विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच दामोदर गुप्ता तथा थाना प्रभारी कम्पू रामनरेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान थाना कम्पू स्थित गोल्डन ब्लेज होटल पर भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा गोल्डन ब्लेज होटल के रूम नम्बर 304 का दरबाजा खुलवाने पर रूम के अन्दर तीन पुरूष व एक महिला उपस्थित मिले।
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि नरवर जिला शिवपुरी हाल अहमदाबाद निवासी मास्टर माइण्ड के कहने पर उन लोगों के द्वारा कपड़ा व्यापारी नरेन्द्र जैन निवासी नरवर को हनीट्रैप में फसाकर झूठा केस कायम करने की धमकी देकर उससे 25 लाख रूपये की मांग की गई थी, जिस पर फरियादी द्वारा गिरोह के सदस्यों नेे 2 लाख रूपये की रकम भी दे दी गई थी। फरियादी से ऐंठी गई रकम गिरोह के सदस्यों ने आपस में बांट ली थी। तलाशी लेने पर पकड़े गये गिरोह के सदस्यों से 1 लाख 80 हजार रूपये नगद तथा तीन मोबाइल व अन्य दस्तावेज जप्त किये गये।
पकड़े गये गिरोह के तीन पुरूष व एक महिला सदस्यों ने पूछताछ में बताया कि गिरोह का सरगना नरवर जिला शिवपुरी हाल अहमदाबाद का रहने वाला है तथा उसी के कहने पर हम लोगों द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से अश्लील वीडियों बनाकर ब्लेकमेल करते हैं। पूछताछ में इनके द्वारा कई लोगों को अश्लील वीडियों बनाकर ब्लेकमेल किया गया है जिसके संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पकड़ी गई महिला से महिला पुलिसकर्मियों द्वारा की गई तलाशी में 20 हजार रूपये नगद व एक हैण्डबेग एवं ओप्पो कंपनी का एक मोबाइल जप्त किया गया है। गिरोह के मास्टर माइण्ड की भी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।
आपको बतादें कि नरवर जिला शिवपुरी के रहने वाले कपड़ा कारोबारी रामसिंह को अहमदनगर की रहने वाली ज्योति ने फोन पर संपर्क किया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला चल निकला और अच्छी दोस्ती हो गई। ज्योति ने रामसिंह को मिलने के लिए कंपू स्थित होटल गोल्ड में बुलाया। जहां पर उसके साथ रात बिताई और रामसिंह को बेहोशी की दवा खिलाकर उसके अश्लील फोटो निकाल लिए। जिसके बाद ज्योति ने अपने साथी सलीम खान, योगेन्द्र जाट, चौधरी कृष्णा को बुला लिया।
जिन्होंने व्यापारी को बदनाम करने की चेतावनी देते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की भी धमकी दी। ज्योति के साथियों ने रामसिंह से बात दबाने के एवज में 25 लाख रूपये की मांग भी की गई है। बदनामी से बचने के लिए रामसिंह ने पहली किश्त के रूप में दो लाख रुपये का इंतजाम किया और मंगलवार को वह पैसे देने के लिए ग्वालियर आया। कंपू क्षेत्र में ही रामसिंह को पैसे देना थे, लेकिन इससे पहले रामसिंह ने पूरी कहानी पुलिस को बता दी। पुलिस ने अपना जाल फैला दिया और जैसे ही सलीम, कृष्णा और योगेन्द्र पैसा लेने के लिए पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। जिन्हें कंपू थाना में रखा गया।
पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस के सामने बताया कि ज्योति मूलत: बिहार की रहने वाली है। नरवर का रहने वाला संजू नाम का युवक शिकार तलाश कर बताता था। इसके बाद ज्योति फोन पर संपर्क कर दोस्ती गांठती और होटल बुलाकर उसे बेहोश कर उसके अश्लील फोटो निकाले जाते और ब्लैकमेल करते थे। अब तक कितने लोगों को यह शिकार बना चुके हैं, इसके बारे में पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









