क्षाबंधन के लिए राखी का बाजार सजकर तैयार हुआ
Aug 01 2022
ग्वालियर। सावन के महीने में झूले तो डाले जाते ही हैं इसके साथ-साथ रक्षाबंधन का भी खास महत्व है। रक्षाबंधन के त्योहार के आगमन को लेकर घर-घर में तैयारियां शुरू हो गई है। बहनों ने अपने भाइयों के रखियां खरीदना शुरू कर दी हैं। बाजार में भी जगह-जगह राखी के बाजार सजकर तैयार हो गए हैं। मिठाई की दुकानों पर राखी के त्योहर के चलते विशेष मिठाई घेवर, फैनी व अन्य पकवान तैयार किए जा रहे हैं।
राखियां भी इस बार बाजार में विशेष तरह की अलग-अलग सुंदर डिजायनों की उपलध हैं। बहनों ने शहर से बाहर रहने वाले भाइयों के लिए राखी खरीदकर कोरियर व डाक के माध्यम से भेजना शुरू कर दिया है।
भाई-बहन के प्रेम के अटूट बंधन का यह त्योहार हमारी संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। इस त्योहार में मनाने के लिए ज्यादातर विवाहित महिलाएं अपने मायके जाती हैं। हालांकि वर्तमान में व्यस्तता के चलते डाक द्वारा राखी भी भेजी जाती हैं। जो भी हो इस पर्व को लेकर बहने बहुत उत्साहित रहती हैं। अपने भाइयों की कलाई पर सुंदर-सुंदर रक्षासूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं और भाई भी बहनों को उनकी रक्षा का वचन देते हैं।
राखी का बाजार सज चुका है, एक से बढ़कर एक सुंदर व नए-नए डिजाइन की राखियां बाजार में बिक रही हैं। बाजार में राखी खरीदने के लिए महिलाओं की खासी भीड़ उमड़ रही है। छोटे बच्चों की पहली पसंद कार्टून चरित्रों वाली राखिया हैं, इनमें छोटा भीम, डोरीमोन, शिनचेन, ओगी सहित अनैक कार्टून चरित्रों की राखियां बिक रही हैं। बहने छोटे भाइयों के लिए इस तरह की राखिया खरीद रही हैं। इनके अलावा कुछ खास तरह के आकर्षक ब्रेसलेट वाली राखियां भी महिलाओं को आकर्षित कर रही हैं। यहां बतां दे कि सोने-चांदी से बनी राखियां भी आकर्षण का केंद्र हैं। साधारण राखियों की कीमत बाजार में 5 रूपए से लेकर 500 रुपए तक है, वहीं सोने-चांदी से बनी राखियों की कीमत 1500 से लेकर 50 हजार तक है।
रक्षाबंधन की विशेष मिठाई घेवर इस महीने में ही सबसे ज्यादा मिठाई की दुकानों पर देखा जाता है। यहां बता दे कि घेवर भी कई लेवर में बाजार में मिल रहा है। इसमें मैदा का ड्राय घेवर, खोये का घेवर और मलाई घेवर विशेष है। वैसे तो घेवर लगभग सभी मिठाई की दुकानों पर मिल रहा है, लेकिन दानाओली में हलवाई की दुकानों में सबसे ज्यादा घेवर और फैनी बनाई जाती है। इसके साथ-साथ नारियल की बिक्री बढ़ रही है। राखी बांधने के साथ भाई को मिठाई व नारियल भेंट करने का भी चलन है। इसके चलते नारियल के दाम भी बढ़ गए हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









