सिंधिया राजघराने का ताजिया रखा गया

Aug 01 2022

ग्वालियर। मोहर्रम का चाँद दिखते ही प्राचीन परंपरा के अनुसार सिंधिया राजपरिवार के ताजिय़े की चौकी धोई गई और उसे गोरखी स्थित इमाम बाड़े में रखा गया। गत दिवस मुताबिक 1 मोहर्रम सायं 5 बजे सिंधिया के पारिवारिक ताजिये पर सेहराबंदी और फातहा आदि कार्यक्रम हुए। सेहराबंदी में मुख्य रूप से शहर काजी अब्दुल अजीज कादरी, बाल खाण्डे, इमरान खान, शरीफ नियाजी, अदुल सईद, शरीफ खान पत्रकार, नवाब खान, मिन्हाज खान, शहजाद खान, समद कादरी आदि लोग मौजूद थे। 
सिंधिया ताजिया कमेटी के संयोजक शहर काजीअब्दुल अजीज कादरी ने सभी नागरिकों से राष्ट्रीय एकता के प्रतीक ताजिये पर अधिक से अधिक संया में समिलित होकर हजरत इमाम हुसैन एवं कर्बला के शहीदों को अपनी खिराजे अकीदत (श्रद्धा सुमन) पेश करने की अपील की है। ताजिय़ा दर्शनार्थ सायं 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक खुला रहेगा।