रिकॉर्ड के लिए गाए रफी के गीत

Jul 31 2022

ग्वालियर। नया रिकॉर्ड बनाने के लिए मोतीमहल स्थित बैजाताल पर सुविख्यात गायक मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर के गायकों द्वारा यहां पर लगातार 12 घंटे तक मोहम्मद रफी के गीत गाए जा रहे हैं। गीतों का यह विशेष कार्यक्रम रविवार सुबह शुरू हुआ जो रात 11 बजे तक निरंतर चला।