बच्चों को डिजास्टर मैनेजमेंट और फायर सेफ्टी की ट्रेनिंग दी
Jul 31 2022
ग्वालियर। रूबी एडवेंचर स्पोर्ट्स अकादमी (कश्यप वेलफेयर सोसाइटी) की तरफ से सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल मुरार के खेल मैदान मे रूबी एडवेंचर स्पोट्र्स अकादमी की तरफ से एक दिवसीय डिजास्टर मैनेजमेंट और फायर सेफ्टी की ट्रेनिंग दी गई। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि अतेन्द्र सिंह गुर्जर (अपर कमिश्नर) और अतिथि कंचन वर्मा, स्कूल मैनेजमेंट से मदन शर्मा रहे। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र शर्मा के द्वारा किया गया।
डिजास्टर मैनेजमेंट और फायर सेफ्टी ट्रेनिंग ग्वालियर नगर निगम फायर ब्रिगेड सीनियर ऑफिसर कोमल बरेलीया की पूरी टीम के द्वारा दिया गया। ट्रेनिंग मे नेचर आपदा से लोकल रिसोर्स के माध्यम से कैसे बचा जाये कैसे हम अपने आप को और दुसरो को बचा सकते है। अगर अचानक आग लग जाये तो उससे कैसे बचा जाये, साथ ही फायर बॉल के बारे मे विस्तार से बताया गया।
फायर बॉल का रख रखाव कितना आसान है और बड़ो से ले कर बच्चे तक, कैसे इसका इस्तेमाल करके आग पर कावू किया जा सकता है अगर कोई पानी मे डुबा रहा हो तो उसको कैसे बचाये, रूबी एडवेंचर स्पोर्ट्स अकादमी की मैनेजिंग डायरेट रूबी सिंह ने कहा हमारी अकादमी की तरफ से डिसास्टर मैनेजमेंट, फायर सेफ्टी, सेल्फ डिफेन्स जैसे प्रोग्राम जन जागरूकता के लिए अब से ग्वालियर मे किये जाते रहेगे।
ग्वालियर नगर निगम फायर ब्रिगेड रूबी एडवेंचर स्पोर्ट्स अकादमी के साथ मिलकर लोगो को सेल्फ डिफेन्स बनाने के लिए तैयार है ऐसे कार्यक्रमो से लोगो मे जागरूकता आएगी। साथ ही आमजन आने वाले आपदा से अपना बचाव कर सकेंगे कार्यक्रम में अकादमी की टीम की सभी लड़किया ने ट्रेनिंग कार्यक्रम मे अपना योगदान दिया साथ ही पौधा रोपण का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









