करंट लगने से युवक की मौत

Jul 31 2022

ग्वालियर। हस्तिनापुर थाना क्षेत्रअन्तर्गत जखारा गांव में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक पूछताछ के बाद मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम जखारा निवासी रिंकू पुत्र रामकिशन अपने खेत पर लाइट सही कर रहा था इसी बीच उसे करंट लग गया और उसकी मौत हो गई।
आसपास के लोगों से रिंकू के परिजनों को सूचना मिली तो परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक रिंकू दम तोड़ चुका था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।