पंजाबी परिषद की जल सेवा एक पुण्यात्मक कार्य-माया सिंह

Jul 31 2022

ग्वालियर। पंजाबी परिषद समिति द्वारा संकट मोचन हनुमान मंदिर गेंद घर पर सुंदरकांड एवं जलसेवा धारियों के सम्मान कार्यक्रम रखा गया। जिसमें पंजाबी परिषद की स्टेशन पर चलने वाली 90 दिनों तक निशुल्क जलसेवा के समापन के उपलक्ष में सेवा कार्य करने वाले 240 सेवाधारियों जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इस भीषण गर्मी में निस्वार्थ निरंतर पंजाबी परिषद एवं अन्य संगठनों के महिला एवं पुरुष भारी संख्या में रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर यात्रियों को जल पिलाकर राहत दी। 
सम्मान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री माया सिंह एवं विशेष अतिथि डॉ पुरेंद्र भसीन एवं डॉ अरोरा एवं परिषद के मुख्य परामर्शदाता कुलवीर भारद्वाज अध्यक्ष अशोक मारवा महामंत्री जीके सूरी महिला अध्यक्ष मधु भारद्वाज एवं जल सेवा संयोजिका प्रमिला मरवाह ने उन सभी को मोमेंटो एवं सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया। जिसमें मुख्य अतिथि माया सिंह ने पंजाबी परिषद की इस सेवा पुन्यात्मक कार्य बताया साथ ही इसमें सेवा करने वालों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक मनोहर लाल भल्ला, एवं स्टेशन प्रबंधक, दिनेश भल्ला, डॉक्टर राजकुमार दत्ता, एचएस कोचर, नरेंद्र बेदी, जेपी सिंह ज्ञानी, संजीव छाबा, साकेत आनंद, लक्ष्मी जुनेजा, यशपाल कपूर, नवीना मिड्डा, सुनीता कपूर, सुनीता पॉपली, रश्मि सूरी, रीना गंडोत्रा, निर्मल अरोरा, उषा भल्ला, मोगिया, खंडेलवाल, राठौर, यशपाल अरोरा, सुरेंद्र जुनेजा, राजू पंडित सहित भारी संख्या में परिषद के सदस्यगण एवं सेवाधारी उपस्थित थे।