बालिकाओं व महिलाओं की मेहंदी रचाओ, मेहंदी सजाओं प्रतियोगिता सम्पन्न

Jul 30 2022

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवम संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती समारोह पर आठ दिवसीय विभिन्न सांस्कृतिक एवम् रचनात्मक कार्य आयोजित किये जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में शनिवार चौथे दिन बालिकाओं एवम महिलाओं के लिए के लिये मेहंदी रचाओ मेहदी सजाओं प्रतियोगिता  का आयोजन किया गया। आयोजन दीनदयाल सिटी मॉल फ़ूड कोर्ट थर्ड फ्लोर पर आयोजित किया गया। आयोजन पूर्ण रूप से नि:शुल्क रखा गया था। आयोजन में करीब 38 बालिका एवम महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि इस आयोजन में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतियोगिताओं को प्रमाण पत्र एवम विजेता व उपविजेताओं को पुरस्कृत किया गया। 
आयोजन की मुख्य अतिथि डाक्टर शिखा क_ल के रूप में उपस्थित थी सर्व प्रथम उन्होंने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। निर्णायक मंडल में निशी गुप्ता, कीर्ति जैन उपस्थिति थी। इस मौके पर संयोजक डॉ मनीष रस्तोगी, राजेश त्रिपाठी, अशोक जैन भी उपस्थित थे।
सभी प्रतिभागियों ने एक से एक मेहंदी एक दूसरे के हाथों पर लगाई इसमें पारूल गोडिया, सिद्धि जैन, प्रियांशी कुशवाह, अनुष्का वर्मा, सोनिया, संकल्प सिसोदिया, सौरभ रंजक, प्राची दंडोतिया, सुनेना प्रजापति, पूजा विजेता उपविजेता बने।