माता पिता की सेवा के बिना स्वर्ग की प्राप्ति नहीं होती-राजेश्वर राव

Jul 30 2022

ग्वालियर। माधव बाल निकेतन एवं वृद्धाश्रम में शनिवार को आर्य समाज के पंडित राजेश्वर राव के श्री मुख से संसार जीवन में वर्णत चारों आश्रमों के बारे में विस्तृत रुप कई कथाएं वृद्धों एवं संस्था पदाधिकारीयों एवं भक्त जनों को सुनाई। पंडित जी ने तेरे नाम के रस जो प्राणी पान करेगा. सहित कई भजन गाकर परिसर में मौजूद वृद्धों, संस्था पदाधिकारीयों सहित सभी को आत्म विभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रभू से बड़ा कोई बलवान नहीं है उसको पा लिया तो सबकों पा लिया। भगवान राम और श्रीकृष्ण के गुणों को हम अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। सत्संग से पहले संस्था परिसर में स्थित माता का पूजन पं. राजेश्वर राव द्वारा किया गया। इसके बाद संस्था पदाधिकारीयों द्वारा राजेश्वर राव को शाल श्रीफल देकर उनका पूजन किया। गुरु जी ने सद्गुरू के संबंध में बहुत सी कथाओं का वर्णन किया।
इस अवसर पर माधव बाल निकेतन एवं वृद्ध आश्रम के नूतन श्रीवास्तव, श्याम श्रीवास्तव, पवन भटनागर, सीमा सक्सेना, पुष्पा  तिवारी, उमा शर्मा, रेखा शुक्ला शालिनी शुक्ला चांदनी, काजल सलोनी सहित आसपास के भक्तजन भी एकत्र थे।