दुर्गेश के जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बांटी मिठाई

Jul 30 2022

ग्वालियर। जिला पंचायत ग्वालियर के चुनाव में दुर्गेश कुंवर सिंह जाटव को निर्विरोध अध्यक्ष बनाये जाने पर मप्र अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के जिलाध्यक्ष चौ. मुकेश मौर्य के नेतृत्व में थाटीपुर स्थित कार्यालय पर संत रविदास व बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मिठाई बांटी और खुशी का इजहार किया। वहीं उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इनके सक्रिय सहयोग से ही यह गौरवपूर्ण उपलधि हासिल हुई है। इस मौके पर हेमंत सिंह, अतर सिंह जाटव, रामेश्वर राम पटेल, विजय सिंघानिया, कमलेश जाटव, पवन कुमार दोहरे, सौजन्य प्रताप सिंह, पान सिंह गौतम, महीप नरवरिया, अंश उपस्थित थे।