स्ट्रेचर के अभाव में बुजुर्ग को गोद में उठाकर ले जाना पड़ा
Jul 30 2022
ग्वालियर। अंचल के सबसे बड़े अस्पताल जयारोग्य अस्पताल में मरीजों और अटेंडरों की सुविधाओं को लेकर भले ही कितनी डींगे मारी जाती हों पर हकीकत कुछ और बयां कर रही है और इसका जीता जागता प्रमाण शनिवार को उस समय देखने को मिला जब जालौन उारप्रदेश से इलाज के लिए आए एक बुजुर्ग को जब स्टे्रचर नहीं मिला तो बुजुर्ग के साथ आए अटेंडर उसे गोद में उठाकर ले गए। बार-बार मंत्री और अस्पताल प्रबंधन अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर बड़ी-बड़ी बातें तो बहुत करता था। पर सुविधाओं के नाम पर अस्पताल में सिर्फ बेड ही उपलध हो रहा है। अस्पताल में अंचल के अलावा राजस्थान और उत्तरप्रदेश से बड़ी संख्या में मरीज अपना उपचार कराने के लिए आते हैं। पर यहां की हालत देख सभी परेशान हो जाते हैं। यहां तक कि दवाओं और जांचों के नाम पर भी मरीजों और उनके साथ आए अटेंडरों को घंटों लाइन में लगना पड़ता है। तब कहीं जाकर उन्हें दवा मिल पाती है और जांच हो पाती है। इस दौरान मरीज की हालत बिगड़ जाती है और परिजन परेशान हो जाते हैं। हर साल अस्पताल में उपकरणों की खरीदारी के लिए लाखों रुपए खर्च किया जाता है पर वह पैसा कहां जाता है यह किसी को पता नहीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









