महामहिम राष्ट्रपति का अपमान नहीं किया जाएगा सहन: ज्योति
Jul 30 2022
ग्वालियर। देश की प्रथम नागरिक और महिला राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता की अभद्र टिप्पणी से पूरी देश की महिलाओं का अपमान हुआ है। यह बात भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ज्योति गुप्ता ने कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रधान सोनिया गांधी पर भी यह प्रश्न है कि उन्होंने अब तक देश की प्रथम नागरिक का अपमान करने वाले नेता अधीर रंजन को पार्टी और पद से हटा नहीं पाई हैं। इसका अर्थ यही है कि पूरी पार्टी ही देश की प्रथम नागरिक को सम्मान नहीं देना चाहती।
भाजपा महिला मोर्चा इनकी भाषा का विरोध करता है। किसी भी कीमत पर महामहिम का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूरे देश में कांग्रेस नेता के विरोध स्वरूप पुतले जलाए जा रहे हैं। सावरकर मंडल महिला मोर्चा द्वारा माधव नगर गेट पर अधीर रंजन चौधरी का पुतला जलाया गया। जिसमें मुख्य रूप से कनवर मंगलानी, जयंत शर्मा, ज्योति गुप्ता, डॉ करुणा, स्वतंत्र सक्सेना, नंदिनी गनफुले, सतीश यादव, तृप्ति भटनागर, दीप्ति सांघी आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









