तिघरा क्षेत्र में मिले अज्ञात घायल की शिनाख्त हुई, उपचार के दौरान दम तोड़ा
Jul 30 2022
ग्वालियर। तिघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तिघरा रोड पर घायल अवस्था में मिले अज्ञात बुजुर्ग की शिनाख्त हुई। उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस तिघरा थाना पुलिस को एक बुजुर्ग घायल अवस्था में मिला था। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बुजुर्ग को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और मृत बुजुर्ग की पहचान अशोक शर्मा पुत्र रामचरण शर्मा 62 साल के रूप में की। मृतक महारुद्रमंडल स्कूल गाडवे की गोठ में कर्मचारी था और अगले महीने अगस्त में रिटायरमेंट होना था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस पता लगा रही है कि बुजुर्ग कैसे घायल हुआ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









