पुलिस ने छात्रों को हजीरा थाने का भ्रमण कराकर यातायात नियमों की दी जानकारी
Jul 29 2022
ग्वालियर। ग्वालियर पुलिस द्वारा स्टूडेंट्स पुलिस कैडेट्स योजना के तहत एसएसपी अमित सांघी के निर्देश पर एएसपी यातायात अभिनव चौकसे के मार्गदर्शन में थाना हजीरा परिसर में आर्मी बजरिया कंपू स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टकसाल में अध्ययनरत छात्रों के लिये एक कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। इस कार्यक्रम में एएसपी यातायात नरेश अन्नोटियाए, विक्रम सिंह कनपुरिया, थाना प्रभारी हजीरा मनीष धाकड़, थाना प्रभारी यातायात अभिषेक रघुवंशी एवं सूबेदार सोनम पाराशर भी उपस्थित रहे।
स्टूडेंट्स कैडेट्स योजना के तहत 40 से अधिक स्कूली छात्रों को ग्वालियर पुलिस द्वारा थाना हजीरा एवं यातायात मिनी पार्क का भ्रमण कराते हुए उन्हे पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। इस दौरान यातायात पुलिस के अधिकारियों द्वारा उपस्थित छात्रों को यातायात नियमों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के अंत में छात्रों के लिये एक क्विज कॉम्पटिशन का भी आयोजन किया गया। जिसमें विजेता रहे छात्रों को पुलिस अधिकारियों द्वारा पुरूस्कार प्रदाय कर सम्मनित किया गया। ग्वालियर पुलिस द्वारा स्टूडेंट्स कैडेट्स योजना के तहत इस प्रकार के आयोजन लगातार जारी रहेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









