अंतर्राष्ट्रीय पैरा स्विमर सत्येंद्र लोहिया ने एकलव्य खेल परिसर पहुंचकर खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाया
Jul 29 2022
ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर का एकलव्य खेल परिसर खेल प्रतिभाओं को निखारने में अहम भूमिका निभा रहा है। जाने-माने पैरा स्विमर सत्येंद्र सिंह लोहिया एकलव्य खेल परिसर पहुंचे जहां उन्होंने यहां परिसर में आने वाले खिलाडिय़ों का मार्गदर्शन किया और आगे बढऩे की प्रेरणा दी। सत्येंद्र सिंह लोहिया अंतरराष्ट्रीय स्तर के पैरा स्विमर हैं और राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई खिताब जीत चुके हैं। उन्होंने यह दिखा दिया है कि दिव्यांग होना अभिशाप नहीं है।
एकलव्य खेल परिसर में पहुंचे सत्येंद्र सिंह लोहिया ने यहां बच्चों को यही सिखाया कि वह सिर्फ और सिर्फ अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, मंजिल हासिल करने के लिए रास्ते खुद बन जाते हैं। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को अपनी उपलधियों की भी जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि नगर निगम द्वारा संचालित एकलव्य खेल परिसर ग्वालियर के प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को आगे बढऩे के लिए एक मंच प्रदान कर रहा है। इस मौके पर पैरा स्विमर सत्येंद्र सिंह लोहिया ने नगर निगम के तरुण पुष्कर और एकलव्य खेल परिसर का मुआयना किया तथा यहां की व्यवस्थाओं को सराहा।
सत्येंद्र सिंह लोहिया ने नगर निगम के उपायुक्त एवं खेल अधिकारी सतपाल सिंह चौहान से भी मुलाकात की। इस अवसर पर चौहान ने सिंह को पौधा देकर स्वागत किया। इस मौके पर सत्येंद्र सिंह लोहिया ने दिव्यांग तैराकों के लिए तरण पुष्कर में रैंप लगाए जाने की भी बात कही ताकि दिव्यांग तैराकों को स्विमिंग पूल तक आने में कोई परेशानी ना हो। इस अवसर पर तरुण पुष्कर ओर एकलव्य खेल परिसर में अयोध्या शर्मा, हिमांशु चौधरी, जतिन मिश्रा, संतोष अर्गल, रोहित त्यागी एवं खिलाडिय़ों के अभिभावकों ने श्री सतेंद्र सिंह लोहिया का स्वागत किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









