संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Jul 29 2022

ग्वालियर। माधौगंज थाना क्षेत्रअन्तर्गत गुड़ा क्षेत्र में एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया है। माधौगंज थाना प्रभारी महेश शर्मा से मिली जानकारी के मुताबिक गुड़ा निवासी वीरेन्द्र सिंह कुशवाह पुत्र ग्यासीराम कुशवाह 48 साल की संदिग्ध परिस्थिति में मौत गई।
श्री शर्मा ने बताया कि परिजनों ने बताया कि 15-20 दिन पहले किसी ने इसकी मारपीट कर दी थी इसके बाद गत देर रात्रि उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक के हाथ पर इंफेक्सन भी नजर आ रहा है और मौत के कारण क्या है इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। 
उधर परिजनों का कहना है कि मृतक पर लाखों का कर्ज था और कर्ज ना चुकाने पर साहूकारों ने उसके साथ मारपीट कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है।