सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

Jul 29 2022

ग्वालियर। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के बेहरा पुल के पास आज बाईक पर सवार होकर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर आ गिरा। और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची। पुलिस ने मृतक युवक की पहचान कर उसके परिजनों को सूचना देकर मृतक को पीएम के लिये भेज दिया। 
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को महाराजपुरा थाना क्षेत्र में घनैली गांव में रहने वाले प्रेम सिंह पुत्र बनवारी जब बाईक पर सवार होकर काम पर जा रहा था उसी दौरान पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही प्रेम सिंह सड़क पर आ गिरा और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि प्रेम सिंह महाराजपुरा स्थित एयरफोर्स में सेंटिंग का काम करता था।