दुर्गेश कुंवर सिंह जाटव निर्विरोध ग्वालियर जिला पंचायत अध्यक्ष, प्रियंका घुरैया उपाध्यक्ष चुनी गईं
Jul 29 2022
ग्वालियर। जिले के चारों जनपदों पर भाजपा का कब्जा हो गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए पहले काफी कड़े मुकाबले की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन शुक्रवार सुबह यह चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध तरीके से निपट गए। दुर्गेश कुंवर जाटव निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गई हैं, वहीं प्रियंका घुरैया उपाध्यक्ष चुनी गई हैं। पंचायत के 13 वार्डों में से कांग्रेस के तीन सदस्य निर्वाचित हुए थे। एक सदस्य निर्दलीय निर्वाचित हुआ था।
गौरतलब है कि जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद को लेकर भाजपा में आंतरिक रूप से प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा व राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह व पूर्व मंत्री इमरती देवी के बीच द्वंद की चर्चा थी। लेकिन शुक्रवार सुबह ऐसा कुछ दिखाई नहीं दिया। हालांकि ऐतिहात के तौर पर जिला पंचायत कार्यालय पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था,। लेकिन चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से निपट गए। 13 सदस्यों में अनूसूचित महिला वर्ग से तीन सदस्य निर्वाचित हुई हैं। यह तीनों भाजपा से जुड़ी है। गत देर रात तक पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद की उम्मीदवारी को लेकर भाजपा नेता चुप्पी साधे रहे और सुबह अचानक से ही नाम सामने आए।
पिछले एक पखबाड़े से भाजपा में ही घमासान मचा हुआ है। नौ सदस्य पिछले दस दिन से भोपाल के एक होटल में थे। जो कि बीती रात को ही मतदान के लिए शहर में लौटे थे। भाजपा ने दुर्गेश कुंवर जाटव को जिला पंचायत उम्मीदवार घोषित किया और निर्विरोध तरीके से वह अध्यक्ष चुनी गईं। वहीं प्रियंका घुरैया उपाध्यक्ष चुनी गई हैं।
निर्विरोध चुनी गई जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुंवर जाटव का कहना है कि जनता ने मुझे जो विश्वास दिया है। उस पर मैं पूरी तरह से खरी उतरुंगी। क्षेत्र की समस्याओं और उनके समाधान पर ही पूरा ध्यान रहेगा। लोगों के मूलभूत सुविधाओं पर काम करना ही मेरा लक्ष्य रहेगा। एक बार फिर ग्वालियर की जनता का आभार जिन्होंने मुझ पर इतना विश्वास दिखाया।
38 वर्षीय दुर्गेश देवी गृहिणी हैं। उन्होंने 12वीं गणित से पास की फिर ग्वालियर के ही महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज से मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट का कोर्स किया। उनके पति डॉ. कुंअर सिंह जाटव ने हिंदी में पीएचडी की है। कुंअर सिंह मुगलपुरा पंचायत से सरपंच रह चुके हैं। राजनीतिक विरासत उनको अपने ताऊ ससुर से मिली है। दुर्गेश के पति के ताऊ हीरालाल जाटव जनपद सदस्य रहे थे और काफी चर्चित रहे हैं। दुर्गेश पहली बार कोई चुनाव लड़ी हैं। उन्होंने वार्ड-3 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होने पर चुनाव लड़ी थीं और जीती भीं। अध्यक्ष पद के लिए उनकी टक्कर भाजपा समर्थित नेहा मुकेश परिहार से थी, लेकिन सारे सदस्य दुर्गेश के साथ थे इसलिए उनको निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









