फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विभिन्न रूपों में सज धज कर आये बच्चे
Jul 28 2022
ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवम संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती समारोह पर आठ दिवसीय विभिन्न सांस्कृतिक एवम रचनात्मक कार्य आयोजित किये जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में गुरूवार दूसरे दिन बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन को पूर्ण रूप से नि:शुल्क रखा गया था। आयोजन में करीब 65 बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। आयोजन की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि इस आयोजन में भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चों को प्रमाण पत्र दिया जायेगा। इस आयोजन में बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और मंच पर प्रदर्शन किया। इस आयोजन में निर्णायक की भूमिका में डाक्टर मनीष रस्तोगी, अशोक जैन थे।
आयोजन में ध्रति सिसोदिया, प्रियांशी, खुशी पाल, हर्षिता, दिव्यांश गुर्जर, प्रिया चौहान, सिंधुजा मिश्रा, ममता भदोरिया, सोनम बघेल, युगांक सिंह तोमर, अराध्या चौहान, पूर्वी, छाया माहोर, कनिष्का सोन, सिद्धी अरोरा, देवदत्त सिंह राजपूत,मंत्रिता शर्मा,मनन अरोरा, अनिका गुप्ता,अराध्य शर्मा ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अपनी प्रस्तुति दी। जिसमें मदर टच पब्लिक स्कूल चेतना शिक्षा मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर आदि स्कूलों ने भाग लिया।
आज 29 जुलाई को शाम चार बजे से रंगोली सजाओं प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय रेडिएंट स्कूल नया बाजार में किया जायेगा जो भी भाग लेना चाहते हैं ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन हो जाएगा रंगोली के कलर साथ में लाना होगा आयोजन पूर्ण रूप से निशुल्क रखा गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









