शिवमय हुई सावन की शाम, नृत्य से भक्त हुए भावविभोर
Jul 28 2022
ग्वालियर। बालाजी मंदिर गोलपाड़ा के चरण सेवक जगबीर दास तोमर ने बताया कि श्रावण मास के कारण मंदिर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बालाजी महाराज को शिव के स्वरूप में चोला शृंगार किया गया है। साथ ही यहां शिव पार्वती का स्वरूप धर कर सेवकों ने नृत्य भी किया है। नृत्य बहुत ही मनमोहक रहा दर्शक मंत्रमुग्ध हुए आनंदित हुए और उन्होंने शिव पार्वती का पूजन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में मंदिर में भक्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
लगभग डेढ़ सैकड़ा भक्तों के द्वारा आत्म शक्ति बढ़ाने हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए हनुमान चालीसा के असंख्य पाठ किए गए। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण हो रहा है उसके शिलान्यास की दूसरी बरसी 5 अगस्त को हनुमान चालीसा पढ़ो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है उसके तहत आवेदनपत्र वितरित किए गए हैं।
आवेदन पत्र मंदिर एवं स्थानीय बैल फाउंडेड हायर सेकेंडरी स्कूल फोर्ट रोड उपनगर ग्वालियर से भी वितरित किए जा रहे हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 2 अगस्त है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









