युवक ने खुद को मारी गोली, मौत तीन महीने पहले हुई थी शादी
Jul 28 2022
ग्वालियर। बिजौली थाना क्षेत्रअन्तर्गत सुनारपुरा में एक युवक ने घर में रखे देशी कटटे से खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो सभी दंग रह गए। तत्काल सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कटटे को बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुनारपुरा निवासी रन्जीत गुर्जर पुत्र सुरेश गुर्जर ने अपने कमरे में खुद को 312 बोर के कटटे से गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली। गोली की आवाज सुनते ही घर के लोग कमरे में पहुंचे तो रन्जीत खून से लथपथ पड़ा देख सभी हेरान रह गए।
रन्जीत का तीन माह पूर्व मई के महीने में विवाह हुआ था। पिछले दिनों ससुराल पक्ष की ओर से उसका साला कांबड़ भरने गया और कांबड़ चढ़ रही थी तो वह अपनी पत्नी के साथ कांबड़ चढ़ाने गया था। कांबड़ चढऩे के बाद वह अकेला घर आया और घर पर आने के बाद किसी को कुछ बताए बिना अपने कमरे में चला गया और स्वयं को कटटे से गोली मार ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









