एमआर संघ के प्रतिनिधियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

Jul 28 2022

ग्वालियर। एमआर संघ ग्वालियर द्वारा एरिस्टो कंपनी एवं मैनेजमेंट का विरोध काली पट्टी बांध कर ग्वालियर दवा बाजार में किया गया, जिसमे एमआर संघ ग्वालियर अध्यक्ष विजयंत नायक ने बताया की अरिस्टो कंपनी अपनी मनमानी कर रही है और ईमानदारी से काम करने वाले एमआर राजेश त्यागी की सैलरी रोक दी गई थी जब राजेश त्यागी ने सैलरी मांगी तो हजार किलोमीटर दूर राजेश त्यागी का ट्रांसफर कर दिया गया। जिसके विरोध में एमआर संघ विरोध में आ गया है एवं कंपनी को अपनी गलती सुधारने का मोका देकर आवश्यक पत्राचार कंपनी से किया गया। परंतु कंपनी द्वारा कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है।
इस पर संगठन का रुख स्पष्ट है की यदि गलती नहीं सुधारी जाती है तो संघ आंदोलन की राह करेगा। संघ के साथ आईएमए एवं दवा विक्रेता भी उनका साथ देंगे। गुरूवार से पूर्ण बहिष्कार अरिस्टो के प्रोडट्स का करने की अपील की गई जिसमे अरिस्टोजाइम सिरप, पैनटॉप टैबलेट, पैनटॉप डी कैप्सूल, मोंटाज इंजेशन, मोनोसेफ इंजेशन प्रमुख थे।