चित्रांकन प्रतियोगिता में बच्चों ने बताया पर्यावरण सुरक्षित रखने का महत्व

Jul 27 2022

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवम् संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती के अवसर पर पर्यावरण सुरक्षित रखने का संदेश देने हेतु एक डाइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि इस आयोजन दीनदयाल सिटी मॉल फ़ूड कोर्ट थर्ड फ्लोर पर आयोजित किया गया, आयोजन को प्रात: 10:30 बजे से प्रारंभ किया गया। आयोजन पूर्णत: निशुल्क रखा गया था।
आयोजन में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक धनश्याम पिरोनिया भांडेर ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। इस आयोजन में भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चों को प्रमाण पत्र भी दिए गए, और डाइंग सीट प्रतियोगिता स्थल पर निशुल्क वितरण की गई। इस आयोजन को तीन आयु वर्ग में विभाजित किया गया था। इसमें वर्ग ए में 5 साल से 8 साल तक के बच्चे, वर्ग बी में 9 साल से 14 साल तक के बच्चे, वर्ग सी है 15 साल से 25 साल तक के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को किसी भी महापुरुष पर चित्रांकन करना था, सभी को 90 मिनट की समय सीमा में अपना चित्रांकन करना था, डाइंग सीट पर ही अपना नाम मोबाइल नंबर उम्र अंकित करना था। इस आयोजन में करीब दो सौ बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
विजेता एवम् उपविजेताओं इस प्रकार है
वर्ग ए में प्रथम पुरस्कार धृति सिसोदिया, द्वितीय पुरस्कार बैषणवी सोनी, तृतीय पुरस्कार संजू पाल को पुरस्कार दिया गया।
वर्ग बी में प्रथम पुरस्कार काजल शर्मा,  द्वितीय पुरस्कार अमोली नरूका, तृतीय पुरस्कार पल्लवी गर्ग, एवम् सांत्वाना पुरस्कार रिया बघेल, ग़ौरी गर्ग, रिया मंगल को दिया गया ।
वर्ग सी में प्रथम पुरस्कार सौरभ रंजक, द्वितीय पुरस्कार विकास राजे, तृतीय जाह्नवी दीवान एवम् सांत्वाना पुरस्कार सुहानी यादव, हर्ष गुप्ता को दिया गया।