देवेंद्र आर्य जनकवि मुकुट बिहारी सरोज सम्मान से अभिनंदित

Jul 27 2022

ग्वालियर। चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स सभागार में एक आत्मीय और गरिमामयी आयोजन हुआ। अपनी तरह के अपने कवि मुकुट बिहारी सरोज को ग्वालियर तथा देश भर के प्रमुख साहित्यकारों ने याद किया। कविता की उनकी विचार और कहन परम्परा को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया।  लगभग सभी विधाओं में लिखने वाले देश के प्रसिद्द कवि देवेंद्र आर्य (गोरखपुर) को 18वे जनकवि मुकुट बिहारी सरोज स्मृति सम्मान से अभिनंदित किया गया। 
देवेंद्र आर्य को सम्मान में अभिनन्दन पत्र, शॉल, श्रीफल के साथ 21 हजार की मान निधि भी भेंट की गयी। ग्वालियर की नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार तथा मंच पर उपस्थित साहित्यकारों ने यह सम्मान प्रदान किया। सम्मानित कवि देवेंद्र आर्य ने सम्मान के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह कविता और साहित्य की परीक्षा का समय है।