वर्दी ही आपका सम्मान, इसके मान का रखें ध्यान: डी श्रीनिवास
Jul 26 2022
ग्वालियर। वर्दी के मान से ही आपका मान-सम्मान है, इसलिए इसके मान का आपकों ध्यान रखना है। क्योंकि पुलिस ही रियल हीरो है और अपने आचरण से इसे सार्थक करना है। यह बात मंगलवार को पुलिस लाइन का निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए एडीजी ग्वालियर जोन डी श्रीनिवास ने कही। इस अवसर पर एसएसपी अमित सांघी, एएसपी अभिनव चौकसे, मृगाखी डेका, राजेश डंडोतिया, गजेन्द्र सिंह, जयराज कुबेर सहित सभी एसडीओपी, सीएसपी व डीएसपी सहित थाना प्रभारी मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि हमें अपने अच्छे कार्यों में जनता को भी जोडऩा है, जिससे पुलिस की इंमेज एक हीरो की बने, इस इमेज को लोगों की नजर में बनाए रखने के लिए हमें अपने व्यवहार में भी परिर्वतन लाना होगा और थाने आने वाले फरियादियों से अच्छा व्यवहार करना होगा। पुलिस का जॉब एक चेलेजिंग जॉब होता है और इसमें हमे अपने परिवार व काम के बीच समयोजन बनाना पड़ता है।
एडीजी डी श्रीनिवास ने कहा कि पुलिस का जॉब काफी चेलेङ्क्षजग और इसके लिए हमें फिट रहना चाहिए, जिससे हम चुस्त दुरूस्त नजर आए।
परेड़ के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों को सांस लेने में दि?कत महसूस हुई तो एडीजी के निर्देश पर उन्हें परेड़ से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिलाया गया। वहीं एडीजी ने उन्हें फिटनेश पर काम करने की नशीहत दी गई।
एडीजी डी श्रीनिवास ने पुलिस लाइन में निरीक्षण के दौरान वहां पर मौजूद सभी वाहनों का निरीक्षण किया और वाहन की हेडलाइट से लेकर डिग्गी तक चेक की। निरीक्षण के दौरान वाहनों के रखरखाव पर एडीजी ने संतुष्टि जाहिर की। वहीं यहां पर मौजूद हथियारों को भी चेक कर संतुष्ठि जाहिर की।
डी श्रीनिवास ने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी छवि ऐसी होनी चाहिए की लोग आपसे जुडे, लेकिन आसामाजिक तत्वो से दूरी बनाकर रखे।
इसी क्रम में एडीजी डी श्रीनिवास ने पुलिस लाइन में दरबार लगाया तो दरवार में एक जवान ने क्वॉर्टर में पानी आने की शिकायत की तो एडीजी व एसएसपी उसके क्वॉर्टर पहुंचे और पानी को रोकने के लिए त्वरित काम कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही लाइन में नगर निगम की कचरा गाडी ना आने और मेडिकल कैंप लगाने की मांग की और लाइन में पदस्थ डॉक्टर का ट्रांसफर होने से उपचार में परेशानी आ रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









