टाइगर हिल पर तिरंगा फहराकर शहीद हुआ था ग्वालियर का ये सपूत

Jul 26 2022

ग्वालियर। आज कारगिल विजय दिवस है। साल 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच कारगिल में युद्ध हुआ था। करीब 3 महीने चले इस युद्ध को ऑपरेशन विजय के नाम से भी जाना जाता है। युद्ध में भारतीय सेना ने जिस पराक्रम और साहस का परिचय दिया उस पर पूरा देश आज भी गर्व करता है।
इस कारगिल युद्ध में ग्वालियर का एक सपूत भी था, जिसने हंसते-हंसते अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। कारगिल में टाइगर हिल पर फतह के बाद सेकंड राजपूताना राइफल्स के जवान जब वहां तिरंगा फहरा चुके थे तभी वहां पाकिस्तानी सैनिक द्वारा फेंके गए हैंड ग्रेनेड से सरमन सिंह शहीद हो गए थे। 
वीर सपूत की मां शिवपती देवी कहती है कि सरमन ने देश के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर ग्वालियर का मान बढ़ाया है।