कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 527 शहीदों को नमन किया
Jul 26 2022
ग्वालियर। शत्रु पर विजय का हमारी सेना का इतिहास रहा है चाहे युद्ध 1962 या 1965 या 1971 के युद्ध का इतिहास अगर हम देखेंगे, तो हमारी सेना ने शत्रु को अपने साहस और पराक्रम से हर परिस्थिति में हराया है। फिर शत्रु कितने भी सुरक्षित जगह पर रहा हो हमारी सेना हर स्थिति में बरसात का मौसम हो सर्दी का मौसम हो गर्मी का मौसम हो बर्फीली चोटियां हो ऑक्सीजन की कमी हो लेकिन हमारे बहादुर सेना ने शत्रु को हर मोर्चे पर हराया है।
1999 कारगिल युद्ध का इतिहास अगर हम देखें वहां का भूभाग गहरी गहरी खाईयो वाला और उन खाइयों के बीच ऊँची ऊँची बर्फ से ढ़की पहाडिय़ां। शत्रु ऊपर और हमारी सेना नीचे। दुश्मन तक पहुंचने का कोई भी रास्ता नहीं, इसके बाबजूद हमारे वीर योद्धा शत्रु तक पहुंचे भी ओर उनकी गर्दन को भी मरोड़ा। तब सारे विश्व ने हमारी सेना के पराक्रम को जाना उक्त उदगार कर्नल अरिन्दम मजूमदार ने कारगिल शहीद सरमन सिंह खेल एवं शिक्षा प्रसार संस्था एवं नगर निगम ग्वालियर के संयुक्त तत्वाधान में अयोजित कारगिल विजय दिवस समारोह में व्यक्त किये कर्नल मजूमदार ने कहा हमारी सेना के कारण कोई भी देश हमारी तरफ आँख उठाने का साहस नही कर पाता है।
राकेश जादोन्न ने कहा जब तक सैनिक सीमा पर मुस्तेद हैं तभी तो सन्त शांति से साधना कर पा रहे हैं। और हम सब चेन से जीवन यापन कर पा रहे हैं। इसलिये हम सबका दायित्व बनता है कि हम सब देशवासी इन अमर बलदानियो को हमेशा याद करते रहे,नमन करते रहें। कार्यक्रम का आयोजन महाराज बाड़े पर किया गया। कार्यक्रम में 527 कारगिल युद्ध के शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर कर्नल अरिंदम मजूमदार ने सेल्यूट किया।
तत्पश्चात संत ऋषभदेवानंद गौशाला,पवन मीणा,राकेश जादौन कैप्टन राम सिंह, विहवल सेंगर, जसवंत झाला, घनशयाम पिरोनिया ने पुष्प चक्र अर्पित कर कारगिल युद्ध के शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि दी। साथ ही किडीज कार्नर स्कूल, नयाबाजार, ओरेकल पब्लिक स्कूल, रॉक्सी, ऑर्चिड ह.से.स्कूल, रॉक्सी,ग्रीन वुड पब्लिक स्कूल डीडी नगर, सरस्वती शिशु मंदिर गोरखी, शाखा-चिटनीस की गोठ, बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल ग्वालियर,रेशन किड्स अकेडमी स्कूल,अदित्यपुरम आदि विद्यालयों के छात्र/छात्राएं स्कूल बैंड के सहित भारत माता की जय के नारों के साथ मार्च पॉट्स करते हुए सेना की सलामी कार्यक्रम में भाग लेकर शहीदों को नमन किया।
कारगिल विजय उत्सव के एक दिन पहले सोमवार की शाम को समिति की ओर से महाराज बाड़ा टाउन हॉल में कवि सम्मेलन आयोजित किया गया था, इसमें कवियों ने देश प्रेम की रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं के दिलों में जोश भरा था।
कारगिल विजय उत्सव के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में कारगिल युद्ध में शहीदों के परिवार में से चार के परिजनों का सम्मान भी किया गया। इसमें शहीद सरमन सिंह, रामावतार लोधी, जय सिंह तथा मनोज सिंह कुशवाह के परिजन शामिल रहे। विभिन्न स्कूलों के बच्चों की ओर से बैंड बाजों की व देश भक्ति गीतों से आकाश गुंजायमान हो गया। एनसीसी कैडेट्स से परेड का आयोजन कर दर्शकों में देशभक्ति का जज्बा पैदा किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









