बापू के भक्त श्रावण मास में बांटेगे इक्कीस हजार ऋषि प्रसाद ग्रंथ

Jul 26 2022

ग्वालियर। संत आशारामजी बापू आश्रम ग्वालियर द्वारा गुरु पूर्णिमा से सत्साहित्य वितरण सेवा अभियान शुरू कर इक्कीस हजार परिवारों में ऋषि प्रसाद लोक कल्याण सेतु ग्रंथ निशुल्क उपहार स्वरूप प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमे युवा सेवा संघ, महिला उत्थान मंडल, श्री योग वेदांत सेवा समिति के उत्साही सेवादार निष्ठा पूर्वक वितरण में जुटे हुए है। सोमवार मंगलवार शनिवार को क्रमश शिव मंदिर अचलेश्वर महादेव कोटेश्वर महादेव,मंशापूर्ण हनुमान मंदिर, शनिचरा धाम पर निरंतर सत्साहीय वितरण अभियान निरंतर चलाकर घर घर ऋषि प्रसाद ग्रंथ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
यह अभियान पूरे सावन माह तक चलाया जायेगा। ज्ञान घर-घर पहुंचे आम व्यक्ति लाभान्वित हो इसी उद्देश्य से सत्साहित्या सेवा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान आश्रम संचालक अर्जुन भाई के कुशल मार्गदर्शन में सफलता पूर्वक चलाया जा रहा है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी।