3400 करोड़ घर का बिजली बिल, पत्नी और ससुर को ले जाना पड़ा अस्पताल,बिल घटाकर 1300 रुपए किरया
Jul 26 2022
ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर के शहर ग्वालियर में दो मंजिला मकान का बिजली बिल 3400 करोड़ से ज्यादा (34 अरब 19 करोड़ 53 लाख 25 हजार 293 रुपए) आया। मोबाइल पर बिल का मैसेज आते ही पहले तो परिवार को लगा कि कोई गड़बड़ होगी, लेकिन जब ऑनलाइन चेक किया तो यही रकम शो हो रही थी। बिल देखते ही मकान मालकिन और ससुर का ब्लड प्रेशर बढ़ गया। दोनों को हॉस्पिटल ले जाना पड़ा।
विभाग ने जांच की तो पता चला कि बिजली कर्मचारी ने बिल की राशि में मीटर रीडिंग की जगह सर्विस नंबर भर दिया था। इसके बाद यह बिल जनरेट हुआ। अब घर का बिल घटाकर 1300 रुपए कर दिया गया है। इस गलती पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बड़ा एक्शन लिया। एक कर्मचारी को बर्खास्त, तो दूसरे को सस्पेंड कर दिया है। जूनियर इंजीनियर को नोटिस जारी किया है।
शहर के सिटी सेंटर मेट्रो टावर के पीछे शिव विहार कॉलोनी में एडवोकेट संजीव रहते हैं। घर का मीटर उनकी पत्नी प्रियंका गुप्ता के नाम पर है। प्रियंका ग्रहणी हैं। संजीव ने बताया कि पत्नी के मोबाइल पर पिछले हफ्ते मैसेज आया। इसमें इस बार का उनका बिजली बिल 34 अरब 19 करोड़ 53 लाख 25 हजार 293 रुपए का बताया गया। बिल देखते ही पत्नी और ससुर राजेंद्र प्रसाद गुप्ता का बीपी बढ़ गया। ससुर हार्ट पेशेंट हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
संजीव ने बताया कि 30 जुलाई तक बिल भरना था, नहीं तो पेनाल्टी भी लगनी थी। इसके बाद उन्होंने बिजली विभाग के कई चक्कर लगाए। अफसरों को अपनी बात समझाई। बिजली विभाग के अफसरों ने भी गलती मानी और करेक्शन कराया। बिजली कंपनी ने तो इसे मानवीय भूल बता दिया, लेकिन इससे हमारे घर के लोगों की तबीयत बिगड़ गई।
बिजली कंपनी के महाप्रबंधक नितिन मांगलिक का कहना है कि यह एक मानवीय भूल है। इसे सुधारा जा चुका है। गलती करने वाले एपीओ को बर्खास्त कर दिया गया है। असिस्टेंट रेवेन्यू ऑफिसर को सस्पेंड कर दिया गया है। जूनियर इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। गलती हुई है, तो एक्शन लिया गया है।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का कहना है कि गलती हुई है, इसे तत्काल सुधारा गया है। कार्रवाई भी की जा रही है। हमने कितनी जल्दी गलती को सुधारा गया, उसे सभी देखिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









