पकड़े गये लुटेरे की निशादेही पर लूटी गई सोने की चेन बरामद
Jul 26 2022
ग्वालियर। बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के निर्देश पर लुटेरों व चोरों के विरूद्ध ग्वालियर जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उसी क्रम में 18 जुलाई 22 को क्राईम ब्रांच व थाना मुरार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना मुरार क्षेत्रांर्तगत 6 नंबर चौराहे के पास चेन लूट की बारदात को अंजाम देने वाले दो लुटेरों को बड़ागांव हाईवे पुल के पास से पकड़ा था। पुलिस द्वारा पकड़े गये लुटेरों के पास से थाना मुरार क्षेत्र से लूटी गई चेन व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल बरामद की थी। पुलिस रिमाण्ड पर लिये गये दोनों लुटेरों से शहर में हुई चेन लूट की अन्य बारदातों के खुलासे के लिये पुलिस एएसपी क्राईम राजेश दण्डोतिया द्वारा पूछताछ हेतु पुलिस टीमों को लगाया गया था।
दोनों लुटेरों को पुलिस रिमाण्ड पर लेकर 12 जुलाई 22 को थाना क्षेत्र के इन्द्रमणी नगर रोड पर डॉगी को घुमा रहे डॉक्टर के साथ हुई चेन लूट की बारदात के संबंध में पूछताछ की गई तो पकड़े गये लुटेरों में से एक ने बताया कि उसके द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर उक्त लूट की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमें लूटी गई सोने की चेन को अपने घर ग्राम बरई जिला भिण्ड में छिपाकर रखा गया है। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये लुटरे की निशादेही पर उसके घर से लूटी गई सोने की चेन को बरामद किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









